राम बाग हनुमान मंदिर समिति


रतलाम 22 जून। घटता हुआ जलस्तर, बढता हुआ वायु प्रदूषण एवं बढ़ते हुए तापमान को ध्यान में रख कर राम बाग हनुमान मंदिर समिति माहेश्वरी समाज, रतलाम ने राम बाग परिसर गढ़ कैलाश पास एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित समाज जनों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने एक व्यक्ति एक वृक्ष लगाने एवं उसकी देखभाल करने संकल्प लिया। इस अवसर पर 31 पौधे विभिन्न प्रजाति के रोपण किये गये। साथ ही पूर्व में किए गए पौधारोपण का निरीक्षण कर विकसित हुए पौधों के रखरखाव के बारे में चर्चा की ।
इस अवसर पर समाज एवं समिति अध्यक्ष डॉ.बी.एल . तापडिया, संरक्षक शैलेन्द्र डागा, माधव काकाणी, नरेंद्र बाहेती, द्वारका दास भंसाली, एल. एन. धूत, राजेश चौखड़ा, राजेश दरक, गुंजन बाहेती, रतन धूत, संतोष काबरा,भूपेंद्र चिचानी मनीष तोतला, आशीष लोहिया, राजा देवी राठी, शशि मालपानी, पुष्पा राठी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं महिला शक्ति उपस्थित रही। आभार समिति सचिव आदित्य डागा ने माना।