
जावरा (अभय सुराणा) । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ किरण वाडिवा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डा वर्षा कुरील के मार्गदर्शन में सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी के निर्देशन में पल्स पोलियो अभियान दिनांक 28 जून से 30 जून 26 तक आयोजित किया जाएगा,दो बूंद पोलिया की दवा ,हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार भारत देश पोलियो मुक्त के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है ।
मास्टर ट्रेनर बीईई बसन्तीलाल मईडा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा शहर में 60 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 175 बूथ बनाए गए हैं, सुपरवाइजर 6 शहर में, ग्रामीण क्षेत्र में 19 सुपरवाइजर बनाए गए हैं जो कि अभियान की मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग कार्य करेंगे, जावरा ब्लाक में जीरो से पांच वर्ष तक के कुल 26290 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जिनमें से शहर में 8700 ग्रामीण क्षेत्र में 18220 लक्षित बच्चे हैं,0 से 5 वर्ष तक तक के सभी बच्चे हितग्राही रहेंगे, वीवीएम, टेली शीट, हाउस मार्किंग, नारे लेखन,कोल्ड चेन आदि की जानकारी देते हुए अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए, पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मचारीयो आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ।