सी एम एच ओ ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

रतलाम । सी एम एच ओ डॉ किरण वाडिवा ने जिले के विभिन्न बी एम ओ द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर सी एम एच ओ कार्यालय में समीक्षा की। उन्होंने जिले में सभी गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक मैनेजमेंट शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर एनीमिया वाली गर्भवती महिलाओं को ब्लड ट्रांसफ्यूजन अथवा एफ सी एम इंजेक्शन लगाए जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान माह की 9 तारीख एवं 25 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जांच एवं आवश्यक उपचार सेवाएं प्रदान करने के लिए कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अर्चना राठौर एवं जिला एम एंड ई अधिकारी श्रीमती सोनम मंडलोई , विभिन्न विकासखंड के बीएमओ , बीपीएम, बीसीएम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound