रतलाम जिले में 31 नए चिकित्सकों ने ज्वाइन किया

रतलाम । मध्य प्रदेश शासन आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अग्रसर है। इस क्रम में राज्य शासन द्वारा 33 नए चिकित्सकों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित कर रतलाम जिले में पदस्थ किया गया, इनमें से कुल 31 चिकित्सा अधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हो चुके हैं। एक चिकित्सा अधिकारी वर्तमान में पीजी कर रहे हैं , इस कारण से सूचना देकर पीजी करने चले गए हैं। जबकि एक चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थिती प्रस्तुत नहीं की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने बताया कि रतलाम जिले में डॉ पल्लवी सोलंकी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर विकासखंड रतलाम ग्रामीण , डॉ दीपेश खरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजाखेड़ी विकासखंड आलोट, डॉ अर्जित भूरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रगढ़ विकासखंड बाजना, डॉ शीतल चौहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोढर विकासखंड जावरा, डॉ मनोहर धाकड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धराड़ विकासखंड रतलाम ग्रामीण, डॉ वर्षा जाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखेड़ा विकासखंड पिपलोदा, डॉ विशाल राठौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरावदा विकासखंड सैलाना, डॉ आर्या नीमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचेवा विकासखंड पिपलोदा, डॉ फेज खान सिविल हॉस्पिटल आलोट, डॉ राज खराड़ी सिविल अस्पताल पिपलोदा, डॉ वीरेंद्र डोडियार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालूखेड़ा ब्लॉक पिपलोदा, डॉ रोहित मईडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुरा माताजी विकासखंड बाजना, डॉ आशा निनामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदनपुर विकासखंड बाजना, डॉ सोनाली डामोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीसिंह विकासखंड बाजना, डॉ सोनिया डामोर सिविल हॉस्पिटल पिपलोदा, डॉ नेहा परमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधवपुर विकासखंड आलोट, डॉ हरिप्रसाद मचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनाडीया ब्लॉक आलोट, डॉ मुकेश खंडेलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावल ब्लॉक आलोट, डॉ रिनाज बानो खान जिला चिकित्सालय रतलाम, डॉ गौरव शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खारवाकला ब्लॉक आलोट, डॉ साधना सिंह सिकरवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरोद ब्लॉक रतलाम ग्रामीण, डॉ उत्कर्ष जैन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल, डॉ वंदना निगवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरदा ब्लाक सैलाना, डॉ चेतन पवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौजाखेड़ी ब्लॉक आलोट, डॉ रेणुका नलवाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल ब्लॉक आलोट, डॉ रुपाली बेबरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसी ब्लॉक जावरा, डॉ मोहिनी गणावा सिविल हॉस्पिटल आलोट, डॉ हर्षिता वास्कले सिविल हॉस्पिटल आलोट, डॉ अमित वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसी ब्लॉक जावरा, डॉ मनोहर गोदारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेलाना, डॉ मनीष परमार सिविल हॉस्पिटल पिपलोदा ने अपने कर्तव्य स्थल पर ज्वाइन कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound