रतलाम 24 जून। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि जनजातीय कार्य विकासखण्ड स्तरीय महाविद्यालय छात्रावासों एवं उत्कृष्ट छात्रावास रतलाम शहर, बाजना, आलोट में विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके लिए अंग्रेजी, गणित, विज्ञान रसायन, भौतिक शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों के शिक्षक/व्याख्याताओं/विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा। जिन्हें कालखण्ड अनुसार शासन द्वारा निर्धारित दर पर मानदेय दिया जाएगा। इस हेतु संबंधित अपना आवेदन 30 जून तक शैक्षणिक अर्हता संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर विषय में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना एवं व्यवसायिक उपाधि (बी.एड) अनुभव के प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज संबंधित छात्रावास अधीक्षक को जमा करा सकते है।