खाद्यान्न पात्रता पर्ची से मिलेगा शासन कई योजनाओं का लाभ-प्रहलाद पटेल

83 खाद्यान्न पात्रता पर्ची का हुआ वितरण हुआ

रतलाम 24 जून। नागरिकों के उत्थान हेतु शासन ने कई जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाई उन योजनाओं में से खाद्यान्न पात्रता पर्ची महत्वपूर्ण योजना है, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना पुण्य का कार्य है।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम महापौर कार्यालय में नगर के 83 परिवारो को खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि आज जिन्हे खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्राप्त हो रही है वे आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये भी पात्र हो जायेगें। उन्होने हितग्राहियों से कहा कि वे पात्रता पर्ची से राशन की दुकान से राशन अनिवार्य रूप से लेवें अन्यथा आपकी पात्रता पर्ची निरस्त हो जायेगी। इस अवसर पर सामान्य प्रषासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद प्रतिनिधि जलज सांकला, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, महेन्द्र सोलंकी सहित हितग्राही उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound