डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष मे 06 जुलाई तक मनेगा स्मरण पखवाड़ा

भाजपा की जिला टोली गठित

रतलाम 24 जून । भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष मे 06 जुलाई तक मनेगा स्मरण पखवाड़ा मनेगा। भारतीय जनता पार्टी के इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इन कार्यक्रमों की जिला टोलियों का गठन कर दिया गया है। पखवाड़ा के दौरान संस्मरण पक्ष , आपातकाल के काले अध्याय के दिवसों और प्राथमिक तथा बूथ समिति सदस्यों के डिजिटल प्रशिक्षण होगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्मरण पखवाड़ा संस्मरण पक्ष की जिला टोली का संयोजक जिला महामंत्री जयवंत कोठारी को बनाया गया है। सदस्य के रूप मे अशोक पंड्या, अनुज शर्मा, जिला सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा एवं अखिलेश सिंह शामिल किये गये है। इसी तरह आपातकाल के काले अध्याय के दिवसों कार्यक्रम हेतु जिला टोली का संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर को बनाया गया है। सदस्य के रूप मे जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव एवं जिला मंत्री राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार रहेगे। प्राथमिक तथा बूथ समिति सदस्यों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की टोली का संयोजक आई.टी.विभाग के जिला संयोजक नीलेश राव को बनाया गया है। सदस्य के रूप के सोशल मीडिया जिला संयोजक तन्मय त्रिवेदी एवं आई.टी.मंडल संयोजक अमन हिग्गंड शामिल किए गए है। इसी प्रकार जिले के सभी 25 मंडलों मे इन आयोजनों के लिए अलग-अलग टोलियां गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound