
रतलाम। मध्यप्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आज एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा की मुख्य अतिथि के रूप में दिलाई गई।
विद्यालय की उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री मति ललिता कदम ने उपस्थित छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा कोई सा भी हो हमारे जीवन को बरबाद कर देता है हमारा शरीर तो खत्म होता ही है हम सामाजिक रूप से भी हीन भावना से देखे जाते है नशा अभिशाप है हमको इससे दूर रहना चाहिए ।
विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई है नशे से हमारी आने वालीं पीढ़ी भी बरबाद होती है । कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं सहित शिक्षक भगवतीलाल चौधरी इसरार खान नूतन मजावदिया आशा शर्मा रमा तिलवानी बिना वर्मा सीमा चौहान सुनीता गहलोत उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजीव पंडित ने किया और आभार शिक्षक आशीष तिवारी ने माना।