श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रतलाम के सत्र 2026-28 का शपथ ग्रहण समारोह

रतलाम श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रतलाम के सत्र 2026-28 का शपथ ग्रहण समारोह सेठ जी का बाजार स्थित तेरापंथ सभा भवन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम महासभा से संवाहक दिलीप भंडारी, आँचलिक प्रभारी नीलेश रांका, कार्यसमिति सदस्य संजय पालरेचा व पवन भंडारी की गरिमामय उपस्थिति मे हुआ।
निवर्तमान अध्यक्ष विजय वोरा ने नवमनोनीत अध्यक्ष देवेंद्र मेहता को शपथ दिलवाई। तत्पश्चात देवेंद्र मेहता ने अपना व्यक्तव्य मे आगामी कार्यकाल का विजन प्रस्तुत किया व टीम की घोषणा करते हुए सभी को शपथ दिलवाई जिसमे संरक्षक अनोखीलाल दख, सोहनलाल भाँगु, बाबूलाल मूणत, राजेंद्र कांसवा, परामर्शक दिनेश सियाल, अशोक दख, रोशनलाल कोठारी, दिनेश नलवाया, अशोक बरमेचा, दिलीप मांडोत, उपाध्यक्ष सुनील गाँधी, वीरेंद्र कांसवा, ललित दख राजेश मूणत, मंत्री गौतम वोहरा, सहमंत्री विशाल भांगू, अशोक छाजेड़, कोषाध्यक्ष जीवन मूणत, सह कोषाध्यक्ष विपिन वोहरा, संगठन मंत्री हेमंत दख, प्रचार प्रसार मंत्री अंकित निमजा, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप भांगू, राजेंद्र जैन, सुनील भंडारी, अनिल बम, मुकेश पीपाड़ा, संजय गाँधी, संजय पालरेचा, रवि दख, प्रकाश मांडोत, राजेन्द्र मांडोत, राकेश बम, राकेश छाजेड़, सुदीप नलवाया, संयम गाँधी, रुपेश बरबेटा, दीपक मांडोत, पुनीत भंडारी, अभिषेक कोठारी, जैन विद्या प्रभारी ज्योति पीपाड़ा, चिकित्सा सेवा प्रभारी गौरव गाँधी, तेरापंथ नेटवर्क प्रभारी अंकित निमजा, सेवा प्रभारी संगीता मूणत, बेटी तेरापंथ की प्रभारी सपना जैन, ज्ञानशाला प्रभारी विशाल भांगू, प्रवीण कोठारी, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका साक्षी दख, ज्ञानशाला संयोजिका शीतल भांगू, ई ज्ञानशाला संयोजिका निशा दख को बनाया। दिलिप भंडारी, नीलेश रांका, पवन भंडारी, ऋषभ जुबिन जैन, सुनीता कोठारी आदि ने अपने भाव व्यक्त किये।

कार्यक्रम मे समाज के श्रावक ऋषभ जुबिन जैन का भारतीय जनता पार्टी मे जिला उपाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया गया। समारोह मे बड़ी संख्या मे समाज के वरिष्ठ जन सहित समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय पालरेचा व आभार ज्ञापन संगठन मंत्री हेमंत दख ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound