
जावरा । थाना जावरा शहर अन्तर्गत दिनांक 29.06.2026 को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति तलवार लहराते, धमकी देते हुए दिखा जिसके सम्बंध में तत्काल पुलिस जावरा द्वारा मामला संज्ञान में लिया जाकर पिडीत पक्ष की रिपोर्ट पर जिनके द्वारा पिडीत लडकी का पिछा करना तथा घरवालो के समझाने के बावजुद तलवार लेकर धमकाने का मामला पाया जाने पर थाना जावरा शहर पर अप.क्र. 221/29.06.2026 धारा 75(2),78(2),,115 (2), 296बी,351 (3), 3 (5) बीएनएस 11 (iv) /12 पॉक्सो एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का आरोपी खालिद पिता सलीम जाति छीपा मुसलमान निवासी खत्रीपुरा जावरा व फारूख सलीम जाति छीपा मुसलमान निवासी खत्रीपुरा जावरा पर दर्ज कर तत्काल पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाकर आरोपी खालिद पिता सलीम को मय तलवार के विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपीयों को विधिवत्त अभिरक्षा में लिया जाकर विवेचना जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपी- 1. खालिद पिता सलीम खां जाति छीपा मुसलमान उम्र 22 साल निवासी खत्रीपुरा जावरा एवं एक अन्य भी अभिरक्षा में लिया गया।
जप्त मशरूका- एक लोहे की धारदार तलवार।
सराहनीय भमिका – निरीक्षक दिपक कुमार मण्डलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, उनि राकेश मेहरा, आरक्षक ललीतसिंह जगावत, राजेश पटेल, सुगडसिंह, राजेश पवार, आकाश परिहार आदि की सराहनीय भुमिका रही।