
जावरा (अभय सुराणा) । 13 साल की मासुम बच्ची के एक रात में 32 दरिन्दो द्वारा तब तक बलात्कार किया जबतक की वह मासुम चिखते चिल्लाते मर नहीं गई।
राजस्थान के गंगा नगर में उक्त दिल दहला देने वाली विभत्स धटना पर गहरा आक्रौश व्यक्त करते हुए आल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली के वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुजानमल कोचट्टा ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती दोप्रदी मुर्मूल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से पुरजोर मांग की कि आदमी के नाम पर गहरी कालिख पोतने वाले भेड़ियो इन्सानियत की हत्या करने वाले दरिंदों,मासुम बच्ची के 32 ही हत्यारो को एक लाईन में खडा कर जब तक इन दरिंदो का इनकाउंटर नहीं होगा तब चित्कार करती हुंई मासुम बच्ची की आत्मा को और न केवल उसके परिवार को बल्कि देश की जनता जनार्दन को भी शान्ति नहीं मिलेगी।
कोचट्टा ने मांग की एसे अपराधी दरिन्दो की सजा सिर्फ और सिर्फ इनकाउंटर ही होना चाहिए। ना की बुलडोजर चलवा कर उसके पुरे परिवार को सजा देना न्याय संगत नहीं है क्योंकि कोई भी व्यक्ति बलात्कार जैसा गुनाह करता है तो इसमें परिवार की सहमति बिल्कुल नहीं होती है बल्कि हवस का भुखा आदमी जानवर बन जाता है और ऐसे दरिंदो की सजा तत्काल फांसी या तत्काल इनकाउंटर ही होना चाहिए। कोचट्टा ने मांग की कि तत्काल फांसी या इनकाउंटर कानुन बनाया जावे जिसका नाम सुनकर ही बलात्कारी दरिंदों की बलात्कार की सोच भर से रुह कांप जायेगी और बलात्कार के पहले ही पेंट गिली हो जावेगी ! कोचट्टा की इस मांग का पुरजोर समर्थन समाज सेवी कुशल जिंदाणी पाली व पारसमल ढेलवात निम्बाहैडा ने भी करते हुए तत्काल उक्त कानून की मांग की।