बंशीलाल पोरवाल एवं मंजू पोरवाल ने साथ मनाया जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता

जावरा (अभय सुराणा) । पोरवाल परिवार के बंशीलाल पोरवाल एवं मंजू पोरवाल ने अपना जन्मदिन एक साथ मनाया। इस अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों ने दोनों को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शुभकामना संदेशों में दोनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता की कामना की गई। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके जीवन में सदैव खुशियाँ, शांति, समृद्धि और उन्नति बनी रहे तथा वे परिवार और समाज के बीच इसी प्रकार स्नेह, सेवा और सद्भाव का संदेश देते रहें।इस अवसर पर शुभचिंतकों ने कहा कि बंशीलाल पोरवाल अपनी सामाजिक सक्रियता एवं पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं, वहीं मंजू पोरवाल परिवार के संस्कार, स्नेह और सहयोग की मिसाल हैं। दोनों का स्वस्थ, सुखमय और मंगलमय जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी बना रहे। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप दोनों को स्वस्थ, दीर्घ एवं आनंदमय जीवन प्रदान करें तथा आने वाला प्रत्येक वर्ष नई सफलताओं और खुशियों से परिपूर्ण हो। दिवाकर दीप्ति परिवार अपनी शुभकामनाएं प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound