उधना – मधुबनी एवं उधना – झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

रतलाम 09 जुलाई । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित उधना – मधुबनी एवं उधना – झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:-
(1.) ट्रेन संख्या 09045 उधना – मधुबनी स्‍पेशल 26 जुलाई, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी – उधना स्‍पेशल को 27 जुलाई, 2026 तक चलेगी।
)2.) ट्रेन संख्या 09047 उधना – झंझारपुर स्‍पेशल 26 जुलाई, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09048 झंझारपुर – उधना 27 जुलाई, 2026 तक चलेगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि कोच एवं ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट, रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound