महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट का किया लोकार्पण


रतलाम 9 जुलाई। वार्ड क्रमांक 22 स्थित त्रिवेणी मेला परिसर व वार्ड क्रमांक 21 स्थित न्यू बाजना बस स्टैण्ड में लगाये गये नवीन हाई मास्ट का लोकार्पण महापौर प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, क्षेत्रिय पार्षद द्वय विशाल शर्मा, श्रीमती केसरबाई भानीगामा व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पुजा-अर्चना कर व हाई मास्ट का बटन दबाकर किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि त्रिवेणी मेला परिसर व न्यू बाजना बस स्टैण्ड परिसर में रात्रि में पर्याप्त प्रकाश की आवश्यकता महसूस की जा रही थी नगर निगम द्वारा लगाये गये हाई मास्ट से अब दोनो क्षेत्र रात्रि में दूधिया रोशनी से जगमगायेंगे व नागरिकों को सुविधा होगी।
लोकार्पण अवसर पर पूर्व पार्षद जाकीर रावटीवाला, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राकेश मीणा सहित नागरिक उपस्थित थे।
