आराधनामय चातुर्मास हेतु प्रथम बार रतलाम पधारी महासतिया वृंद

रतलाम 18 जुलाई। जैन दिवाकर प.पू. गुरूदेव चौथमलजी म.सा., ज्योतिषाचार्य मालवरत्न उपाध्याय प.पू. गुरूदेव कस्तुरचंदजी म.सा. एवं श्रमण संघीय महामंत्री घोर तपस्वी पुज्य गुरुदेव मोहनमुनिजी म.सा. के दिव्य आर्शीवाद से श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ नीमचौक रतलाम को वर्ष 2026 हेतु श्रमण संघीय आचार्य सम्राट ध्यानयोगी प.पू. श्री डॉ. शिवमुनिजी म.सा. एंव कर्नाटक गजकेसरी घोर तपस्वी प.पू. गुरूदेव श्री गणेशीलालजी म.सा., की आज्ञानुवर्तिनी महाराष्ट्र प्रवर्तिनी प.पू. गुरूणी मैया डा. प्रतिभाजी म.सा. की लघु भगिनी एंव सुशिष्या वर्धमान आयम्बिल तपोनिधी जिनशासन प्रभाविका महासाध्वी प.पू.श्री प्रफ्फुल्लाजी म.सा. द्विशतावधी प.पू. साध्वी श्री महिमाजी म.सा., ज्ञान पिपासु प.पू.साध्वी श्री प्रणयाजी म.सा., शतावधानी प.पू. श्री महती श्रीजी म.सा. एंव नव दिक्षिता प.पू. साध्वी श्री परिज्ञाजी म.सा. आदि ठाणा 05 का चातुर्मास प्राप्त हुआ हैं ।
उक्त जानकारी देते श्रीसंघ मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया की महासतिया वृंद का रतलाम नगर मे चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश दिनांक 19 जुलाई रविवार को प्रजापति समाज धर्मशाला खान बावडी, रतलाम से प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होगा जो नीमचौक जैन स्थानक पर धर्मसभा मे परिवर्तित होगा। इससे पूर्व नवकारसी का आयोजन किया गया जिसके लाभार्थी श्रीमति पद्मादेवी-मिट्ठुलालजी, सीमा-अजय खमेसरा परिवार है। इसी के साथ दिनांक 20 जूलाई 2026 सोमवार को महासती प्रफुल्लाश्री मसा की 98वीं ओलीजी की पुर्णाहुति (4851 आयंबिल) की अनुमोदनार्थ सामुहिक आयंबिल निवी का आयोजन रखा गया है।
श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, संघ रत्न इंदरमल जैन, संघ गौरव महेन्द्र बोथरा, मणिलाल कटारिया, सुरेश कटारिया, ललित पटवा, प्रेम कुमार मोगरा, जयंतीलाल डांगी, विनोद बाफना, प्रकाश मेहता, विजय कटारिया, विजय पटवा नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराणा, पंकज पटवा, मनीष भटेवरा, रितेश मूणत
बहु मंडल अध्यक्ष रीना गांधी, ऋतु कटारिया, समता पितलिया, महिला मंडल अध्यक्ष मीना बोथरा, उषा बोथरा, बालिका मंडल अध्यक्ष रक्षिता पटवा, जियांशी कटारिया, बालक मंडल अध्यक्ष लक्ष्य कटारिया, श्रेयांश बाफना, शुभ बोराना आदि समस्त धर्मप्रेमी जनता से मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास के समस्त कार्यक्रमों मे भाग लेने की विनती की ।