04 स्कूल बसों, 01 यात्री बस एवं 01 डम्फर की चेकिंग के दौरान कुल 60,500 रुपये समन शुल्क वसूला



रतलाम 18 जुलाई । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 18 जुलाई को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे एंव कार्यलयीन स्टाफ द्वारा जिले में स्थित स्कूल में संचालित होने वाली स्कूल वाहनों, यात्री बसों एवं मालयानों की चेकिंग की गयी, स्कूल बसों में परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की एवं दरवाजे, व्ही.एल.टी.डी., एस.एस.आर.पी. प्लेट की जांच की गयी एवं वाहन को चलवाया जाकर स्पीड गवर्नर को बारिकी से चेक किया गया जो चालू हालत में पाये गये साथ ही वाहनों की गति भी स्पीड गवर्नर डिवाईस के अनुसार नियंत्रित होना पाई गयी।
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को अग्निशमन यंत्र तथा इमरजेंसी खिड़की व दरवाजे का आपातकालीन स्थिति में उनका उपयोग किये जाने की समझाईश दी गयी। 1 स्कूल वाहन का वैध बीमा नहीं पाये जाने से समन शुल्क की राशि रूपये-5,000/- वसूल की गयी. 1 स्कूली वाहन का पी.यू.सी. वैध नहीं होने से समन शुल्क की राशि रूपये 5,000/- तथा 02 स्कूल वाहनों के वायपर इंडिकेटर चालू नहीं होने से समन शुल्क की राशि रूपये-10,000/- वसूल की गयी। इस प्रकार 04 स्कूली वाहनों से कुल समन शुल्क की राशि रूपये-20,000/- वसूल की गयी हैं। उक्त कार्यवाही के दौरान 1 स्कूली वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र नहीं पाए जाने से जप्ती की कार्यवाही की जाकर वाहन सुरक्षार्थ कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया।
यात्री बसों की चेकिंग के दौरान 01 वाहन का पी.यू.सी. वैध नहीं पाया गया हैं, इस कारण से समन शुल्क की राशि रूपये 5,500/- वसूल की गयी। 01 डम्फर बिना परमिट पाए जाने से समन शुल्क की राशि 35,000/- वसूल की गयी।
इस प्रकार 04 स्कूल बसों, 01 यात्री बस एवं 01 डम्फर की चेकिंग के दौरान पाई गयी प्रपत्रों की कमियों से कुल समन शुल्क की राशि रूपये-60,500/- वसूल की गयी हैं।