गौ सेवा एवं रक्तदान करके सार्थक तरीके से जन्मदिन मनाया गया

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मैत्री के तत्वाधान में जैन दिवाकर स्थित गौशाला में गायों को चारा पशु आहार एवं रोटी खिलाकर गौ सेवा का आयोजन किया गया। JSG मैत्री के राहुल सकलेचा ने बताया कि JSG मैत्री हमेशा से ही जीवदया एवं मानवसेवा के कार्यों में अग्रणीय रहता हे। इसी क्रम में मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री अमित जी कोठारी का जन्मदिन ग्रुप परिवार के साथ जैन दिवाकर गौशाला में जाकर वहां गौसेवा कर बड़े सार्थक तरीके से मनाया गया।
सर्वप्रथम गौ सेवा की गई तत्पश्चात नवकार मंत्र के जाप किए गए एवं उसके पश्चात सभी सदस्यों के लिए नवकारसी का आयोजन रखा गया इस संपूर्ण आयोजन का लाभ अमित कोठारी एवं परिवार के द्वारा लिया गया।
इस दौरान ग्रुप अध्यक्ष राहुल नौलखा सचिव सचिन मंडोत,आशीष नवलखा,निलेश मंडलीचा,चंदन शैलेट,अर्पित संघवी, आवि धमनी,धर्मेंद्र रंका,अर्पित चण्डालिया,अरुण मूणत,विनय बोहरा,ललित तातेड,मोहित श्रीमाल,प्रियेश छाजेड़,पीयूष नवलवका,आयुष नवलखा,सुमित पुगलिया,राहुल सकलेचा,अरुण दख,संदीप सकलेचा,सौरभ बोहरा,मनोज सिंहवात,राजेश चोपड़ा,सिद्धार्थ कोठारी,मिलन राखेचा,रितेश गांधी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound