स्व. रामचंद्र – मीनादेवी पोरवाल स्मृति में फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी आयोजित

रतलाम। फोटोग्राफी की कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन नई दिल्ली व रोटरी क्लब रतलाम के तत्वाधान में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर स्वर्गीय रामचंद्र – मीनादेवी पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है फेडरेशन अध्यक्ष राकेश पोरवाल, क्लब अध्यक्ष अमरपाल सिंह वाधवा व सचिव आशीष राठी ने बताया कि छः वर्गों मैं आयोजित की जावेगी । वर्ग- 1 स्कूली छात्र ,वर्ग- 2 महाविद्यालय छात्र, वर्ग -3 पुरुष वर्ग ,वर्ग -4 महिला वर्ग, वर्ग- 5 प्रोफेशनल फोटोग्राफर व वर्ग- 6 में मोबाइल फोटोग्राफर हिस्सा ले सकते हैं, जिन प्रतियोगियों को फोटोग्राफी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है वह स्वयं के द्वारा खींचे गए फोटो 8 x 12 साइज में प्रिंट करवा कर पोरवाल फोटोज दो बत्ती पर 10 अगस्त से पुर्व जमा करवा दे। प्रतियोगिता पूर्णतया नि:शुल्क है तथा इसमें केवल रतलाम जिले के निवासी ही हिस्सा ले सकते हैं, प्रतियोगिता के निर्णायक एडवोकेट कैलाश व्यास, आर्टिस्ट दीपाली मुंदडा व समाजसेवी सविता तिवारी हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound