परम पूज्य गुरुदेव निश्रेष विजयजी महाराज साहब का आत्म उत्कर्ष चातुर्मास प्रवेश 26 जुलाई को

रतलाम 25 जुलाई । आराधना भवन श्री संघ में परम पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय मुक्ति प्रभसुरीश्वर जी महाराज की आज्ञा से, परम पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय तपोरत्न सुरीश्वर जी महाराज की असीम कृपा से युवा हृदय परिवर्तक परम पूज्य गणिवर्य श्री कल्याणरत्न विजय जी महाराज के शिष्य रत्न नूतन गणिवर्य परम पूज्य नि:श्रेयस विजय जी महाराज साहब आदि ठाणा पांच एवं परम पूज्य साध्वी जी भगवंत श्री सत्व रक्षिता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा पांच का आत्म उत्कर्ष चातुर्मास प्रवेश 26 जुलाई 2026 रविवार को होने जा रहा है। पूज्य गुरुदेव गणिवर्य नि:श्रेयस विजय जी महाराज साहब का मंगल प्रवेश प्रातः 8:15 बजे शांतिलालजी हस्तीमलजी धामनोद वाला के निवास स्थान अभय ब्रदर्स, धानमंडी से होगा। सामेय्या धानमंडी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर हनुमान रुंडी पहुंचकर प्रवचन सभा में परिवर्तित होगा। जहां पूज्य श्री के मांगलिक प्रवचन संपन्न होंगे। इस अवसर पर आत्म‌ उत्कर्ष चातुर्मास प्रवेश निमित्त श्री संघ अभ्युदय के पुनीत भावों से आहार संज्ञा की आसक्ति को तोड़ने हेतु आराधना भवन श्री संघ द्वारा सामूहिक आयम्बिल तप की आराधना चातुर्मास प्रवेश के दिन कराई जा रही है, जिसका संपूर्ण लाभ श्रेष्ठिवर्य श्री शांतिलाल जी हस्तीमल जी धामनोद वाला परिवार द्वारा लिया गया है।
आराधना भवन श्रीसंघ अध्यक्ष हिम्मत गेलड़ा, राजीव गांधी आराधना सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र घी वाला, मुकेश गांधी, चंद्रवीर परिवार के अमृत जैन, योगेंद्र जैन ने सभी धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ लेने हेतु अनुरोध किया है। परम पूज्य नूतन गणिवर्य श्री नि:श्रेयस विजय जी महाराज साहब के गणिवर्य पद एवं उग्र विहार अनुमोदनार्थ श्री महावीर जिनप्रासाद, सेठजी का बाजार में प्रभु जी की भव्य अंग रचना एवं मंदिर जी की भव्य पुष्प सज्जा एवं दीपक सजा का लाभ मास्टर वीर एवं कुमारी श्रेवी जैन गोटा वाला परिवार द्वारा लिया गया है। हरिश कुमार बाबूलाल जी गोटा वाला परिवार ने सकल संघ से शाम 7:00 बजे प्रभु भक्ति एवं दर्शन का लाभ लेने का भी निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound