श्री जैन दिवाकर संयम बहु मंडल की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

रतलाम 28 जुलाई।   विगत वर्ष परम पूज्या महासाध्वी संयमलता जी म.सा. के सानिध्य में गठित श्री जैन दिवाकर संयम बहु मंडल की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से प्रियल अक्षय वोहरा को अध्यक्ष, रितिका पारस मेहता को मंत्री, वर्षा सिद्धार्थ बोराणा को कोषाध्यक्ष तथा दिशा विपुल मुरार को सह सचिव नियुक्त किया गया।
रतलाम के नीमचौक स्थानक में कर्नाटक गजकेसरी, घोर तपस्वी गणेशलाल जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तिनी, वर्धमान आयंबिल तपोनिधि एवं जिनशासन प्रभाविका, मधुर व्याख्यानी परम पूज्या महासाध्वी प्रफुल्ला जी म.सा. आदि ठाणा-5 का पावन चातुर्मास वर्ष 2026 श्रद्धा एवं धर्ममय वातावरण में संपन्न हो रहा है। इसी चातुर्मास के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के सफल संचालन के उद्देश्य से मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रियल अक्षय वोहरा ने कहा कि मंडल की पूरी टीम सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों, श्रीसंघ एवं विभिन्न मंडलों द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास और सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी तन, मन और धन से धर्मकार्य में समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीसंघ एवं सभी मंडलों की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई तथा उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगल कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound