
रतलाम, 28 जुलाई। ब्रहालीन स्वामी श्री सत्यमित्रानंदजी गिरि महाराज द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार 29 जुलाई को गुरूपूर्णिमा उत्सव मनाएगा। गढ कैलाश मार्ग स्थित श्री राम बाग हनुमान मंदिर पर सुबह साढे दस बजे पादूका पूजन एवं प्रार्थना सत्संग किया जाएगा। समन्वय परिवार के अध्यक्ष अशोक आप्टे, शैलेन्द्र डागा, माधव काकानी, शिवराम शर्मा, हेमंत चोरमा, जितेंद्र वाघेला, कालूराम पाटीदार आदि ने गुरू भक्तों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है।