


रतलाम । डाॅ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम मे दिनांक 29-07-2026 को गुरू पुर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे नवीन प्रवेशित विध्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी प्राध्यापकगण एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ का पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर गुरूशिष्य परम्परा का निवर्हन किया गया, साथ ही महाविद्यालय की और से भी समस्त प्राध्यापकगण व स्टाफ को सम्मानित किया गया प्राचार्य डाॅ. अनुराधा तिवारी द्वारा अपने विचार रखते हुए बताया की गुरूशिष्य परम्परा अति प्राचीन परम्परा है और हमे भविष्य की राह गुरू दिखाते है तथा सही अच्छे की पहचान करना भी गुरू सीखाते है। साथ ही गुरूपूर्णिमा महोत्सव का लाईव प्रसारण महाविद्यालय द्वारा दिखाया गया।
उक्त कार्यक्रम का संचालन नवीन प्रवेशित एलएल.बी प्रथम वर्ष के विध्यार्थी विनोद एवं जयेश पाटीदार के द्वारा किया गया, इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टाॅफ एंव बडी संख्या मे विध्यार्थी सम्मिलित रहे।