गुरु पूर्णिमा पर्व पर भक्तों को गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद

इंदौर(राजेश जैन दद्दू) । आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इंदौर नगरी में विराजमान श्रमण संस्कृति के महाश्रमण परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ ने हजारों की संख्या में उपस्थित अपने समस्त भक्तों को हृदय से मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव ने अपनी मंगल देशना में गुरुभक्तो संबोधित करते कहा: की इस वर्ष जो हमारी कमाई हो, वो सब कमाई मैं भक्तों के खातिर जमा करता हूँ।
मेरे भक्तों के चेहरे पर, भक्तों की झोलियों में, भक्तों के परिवार में, भक्तों के मन में, भक्तों के ज्ञान में, भक्तों के ध्यान में…
जहाँ देखें वहाँ खुशी हो, जो सोचे वो शुभ हो, जो सुनाई पड़े वो आनंद की बात हो। यही गुरु पूर्णिमा पर गुरु भक्तों के लिए तीनों लोक से प्रार्थना है। धर्म प्रभावना समिति के सपनामनीष गोधा, नवीन आनंद गोधा दीपिका आकाश कोल तृप्ति हर्ष जैन, भुपेंद्र जैन,कमल जैन चेलेजर एवं हजारों की संख्या में अनेक स्थानों से आए गुरु भक्त गुरुदेव का आशीर्वाद पाकर भाव-विभोर हो गए।
जो भक्तगण प्रत्यक्ष उपस्थित नहीं हो सके, वे भी आनलाइव के माध्यम से इस मंगल वाणी के साक्षी बने भक्तों को भी आशीर्वाद दिया । गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना शांति नहीं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुदेव के चरणों में कोटि-कोटि वंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound