

रतलाम, 27 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर में उत्साह का वातावरण है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मिला और रक्षाबंधन की बधाई, शुभकामनाएं दी। ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के नेतृत्व में मंत्री श्री काश्यप को रक्षा सूत्र भी बांधा गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनें एवं भैय्या उपस्थित रहे।