



रतलाम। माणक चौक स्थित अतिप्राचीन श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया । प्रात: 7 बजे गोपाल जी का अभिषेक किया गया । तत्पश्चात पूजन हवन कर महाआरती की गई। जन्मोत्सव के अवसर पर महाआरती में परम पूज्य श्री 1008 विषोकानंद भारती जी एवं श्री देवस्वरूपानंदजी ने भी सम्मिलित होकर भगवान की पूजन एवं महाआरती की एवं धर्मालुजनों को आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सचिव महेश व्यास, कोषाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल एवं न्यासीगणों द्वारा विशोकानंदजी का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर न्यासी किशोर मित्तल, केदार अग्रवाल, रमेश गर्ग, सुरेश अग्रवाल, गोपाल मंत्री, ताराचंद पालीवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण पोरवाल, सोनू व्यास, दिनेश मालपानी आदि ने भी महाराज जी का स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद लिया ।
श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि न्यास द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया । जिसके अन्तर्गत 2 सितम्बर को उपछठ पर्व पर के तहत महिला एवं बालिकाओंं के लिए भजन दर्शन का विशेष आयोजन किया गया तथा 3 सितम्बर को गोपाल जी शर्मा की भजन संध्या तथा कौस्तुभ संगीत एवं नृत्य कला संस्थान द्वारा श्री कृष्ण रासलीला की नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। भजन संध्या के अन्तर्गत नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, जगन्नाथ जगन्नाथ, तू ना संभाले तो कौन संभाले जैसे धार्मिक एवं सुमधुर भजनों पर उपस्थितजनों भक्ति भाव विभोर होकर नृत्य किया एवं धर्म लाभ लिया। पूरा पांडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज ऊठा और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया पश्चात न्यास अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, महेश व्यास एवं न्यासी गणों द्वारा सभी कलाकारों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में माधव काकानी, आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे।