
रतलाम । जैन जगत के द्वितीय दादा गुरुदेव, जंगमयुगप्रधान, भट्टारक, चारित्र चूड़ामणि 1008 श्री मणिधारी जिनचंद्रसूरी जी महाराजा का 860वां पुण्य स्मृति (स्वर्गारोहण) दिवस 10 सितंबर 2026, गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा और सेवाभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर खरतरगच्छ युवा संघ के तत्वावधान में त्रिवेणी रोड स्थित गोशाला में विशेष जीवदया (गौसेवा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान लाभार्थी परिवार एवं गुरु भक्तों द्वारा गोशाला में गायों को 5 बोरी पशु आहार, 20 किलो रोटी एवं गुड़ खिलाकर निस्वार्थ सेवा की गई।
गौसेवा के इस पुनीत कार्य में श्री संघ वरिष्ठ अशोक चोपड़ा, मनोहरलाल छाजेड़, राजकुमार संचेती, राजेन्द्र कावड़िया, लोकेश लालन, युवा संघ अध्यक्ष कपिल सुराणा, उपाध्यक्ष मिलन राखेचा, रौनक लालन, सचिव अमित नाहटा, राहुल छाजेड़, कोषाध्यक्ष मनीष लालन, मधुर दासोंत, सौरभ श्रीमाल, रौनक कोठारी, निलेश पावेचा,शैलेन्द्र चोपड़ा, संदीप गेलड़ा, यश राखेचा, हर्ष लालन, अंकित श्रीमाल, दर्शन चोपड़ा, राकेश सोनी, हार्दिक लालन, भूपेंद्र पावेचा, संजय बनवट, अक्षत बनवट, संतोष चोपड़ा, मेहुल पावेचा, आशीष छाजेड़, अक्षय संचेती और मनीष जड़ीया सहित अनेक गुरु भक्त उपस्थित रहे।