सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न आयोजन

भाजपा मण्डल की बैठक आयोजित

पिपलौदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा मण्डल द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई।
जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी अशोक पंड्या, किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर ने बताया कि अभियान के दौरान 13 अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। इनमें भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत की यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, पंचायत से पार्लियामेंट तक और सेवा सेतु अभियान आदि कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्ति भी की गई।

नव नियुक्त भाजपा जिला सदस्यों का किया सम्मान
बैठक के दौरान भाजपा मण्डल द्वारा नव नियुक्त स्थाई आमंत्रित सदस्य हरिराम शाह, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश बोहरा, लक्ष्मीनारायण पाटीदार का साफा बांधकर व साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। संचालन भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने किया, आभार भाजपा मण्डल महामंत्री भँवरगिरी गोस्वामी ने माना।

बैठक में इनकी रही उपस्थित
बैठक में वरिष्ठ जोरावर सिंह सिसोदिया, डॉ. ओपी जोशी, कारूलाल डांगी, बाबूलाल साईराम, भंवरलाल धनगर, लोकेंद्र सिंह बड़ोदा, ओंकारलाल चौधरी, राकेश तिवारी, भेरू सिंह सोलंकी, नारायण धनगर, नाथूलाल बोस, ओमप्रकाश पोरवाल, यशपाल सिंह, नरेंद्र नागर, सुरेंद्र सिंह, महेश कोठारी, राजाराम पाटीदार, स्वप्निल जैन, देवेंद्र भारद्वाज, सुमित पटेल, बालाराम पाटीदार, संजय सोलंकी, राजेश निनामा, मोहित वोरा, अर्जुन सिंह सोलंकी, श्यामलाल धाकड़, मोहन सिंह, लोकेश परमार सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *