बड़ा मलहरा में गूंजा पंचकल्याणक का जयघोष, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी को श्रीफल भेंट कर लिया मंगल आशीर्वाद

2027 में आचार्यसंघ के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का संकल्प, युवाओं ने किया विनम्र निवेदन

बड़ा मलहरा (छतरपुर) राजेश जैन दद्दू । धर्म नगरी बड़ा मलहरा के युवाओं ने धर्म प्रभावना की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राजेश जैन दद्दू ने बताया नगर में विराजमान चातुर्मासरत मुनि श्री 108 प्रशम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर बड़ा मलहरा के युवा वर्ग ने श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज संसघ के चरणों में बड़े ही भक्ति भाव के साथ श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
युवाओं ने दो महत्वपूर्ण निवेदन रखे नगर में विराजमान महाराज संसघ के वर्ष 2026 के श्रावक संस्कार शिविर हेतु मंगल आशीर्वाद लिया । एवं वर्ष 2027 में बड़ामलहरा में जिन बिंब पंचकल्याणक महोत्सव हेतु श्रीफल भेंट बड़ा मलहरा की पावन धरा पर आगामी वर्ष में श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव* आयोजित करने के लिए युवाओं ने श्रीफल चढ़ाकर विनम्र निवेदन किया और मंगल आज्ञा आशीर्वाद प्राप्त किया ‌नगर में विराजित
मुनि श्री प्रशम सागर जी एवं मुनि श्री योग्य सागर जी महाराज ने युवाओं के इस धार्मिक उत्साह की सराहना की और कहा कि युवाओं का धर्म से जुड़ना ही जिनशासन की सबसे बड़ी प्रभावना है। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने भी युवाओं को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए पंचकल्याणक के कल्प को शुभाशीष दिया। इस अवसर पर बड़ा मलहरा सकल जैन समाज एवं युवा मंडल में अपार हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *