किशनगढ़ एवं जैन जगत के प्रसिद्ध भामाशाह कंवरलाल पाटनी का निधन, जैन समाज सहित मार्बल उद्योग में शोक की लहर

किशनगढ़ (राजेश जैन दद्दू) । प्रसिद्ध मार्बल उद्योगपति एवं वरिष्ठ दानवीर भामाशाह समाजसेवी श्री अशोक पाटनी जी के पूज्य पिताजी, भामाशाह श्री कंवरलाल पाटनी जी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से किशनगढ़ सहित सम्पूर्ण मार्बल उद्योग जगत और भारत वर्षीय जैन समाज एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कंवरलाल जी पाटनी को समाजसेवा एवं जनकल्याण मानव सेवा के कार्यों के लिए जाना जाता था। उन्होंने सदैव समाज और जरूरतमंदों की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज जन एवं परिचितजन, उद्योग जगत से जुड़े लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक पाटनी परिवार के निवास पर पहुंचे और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि पाटनी जी एवं परिवार का समाज के प्रति उनके योगदान को लोग भावुक होकर याद कर रहे हैं। सभी ने इसे पाटनी परिवार के साथ-साथ किशनगढ़ के सामाजिक-औद्योगिक क्षेत्र एवं भारत वर्षीय जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
परिजनों के अनुसार पूज्य कंवरलाल जी की अंतिम यात्रा कल सुबह सावतसर स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद समाचार से इंदौर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, आजाद जी जैन बीड़ी वाले टीके वेद, सुशील पांड्या भुपेंद्र जैन एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती मुक्ता जैन श्रीमती रेखा जैन श्रीफल आदि इंदौर जैन समाज सहित सम्पूर्ण किशनगढ़ क्षेत्र ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त पाटनी परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *