नवरात्री मेले व दीपावली पर होगी आर्कषक विद्युत सज्जा

रतलाम 8 अक्टूबर । महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार विद्युत एवं यांत्रिकी समिति सलाहकार समिति प्रभारी अक्षय संघवी की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर अनुशंसा की गई।
आयोजित बैठक में समिति द्वारा अनुशंसा की गई कि 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले नवरात्री मेले ओर अधिक भव्य बनाये जाने हेतु मेला परिसर में आर्कषक विद्यतु सज्जा की जाये साथ ही दीपावली पर्व पर भी शहर के सभी प्रमुख चौराहों एवं स्मारकों पर भी आर्कषक विद्युत सज्जा की जाये।
नगर की स्ट्रीट लाईट सांय 7 बजे से चालू की जाती है वर्तमान में सूर्यास्त जल्दी होने से स्ट्रीट लाईट चालू किये जाने का समय सांय 6ः30 किये जाने की अनुशंसा बैठक में की गई। बैठक में बताया गया कि अधिकांश क्षेत्रों में टाईमर लगने से स्ट्रीट लाईट समय पर चालू एवं बंद होती है। बैठक में बताया गया कि प्रकाश संबंधी शिकायत नागरिक 9893746810 पर प्रातः 10 से रात्रि 10 बजे करा सकतें है, शिकायत प्राप्त होने पर 24 से 48 घन्टे के मध्य शिकायत का निराकरण किया जाकर एसएमएस से अवगत कराया जायेगा।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी अक्षय संघवी के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती हीना मेहता, के अलावा कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी के अलावा देवेन्द्र धाकड़ आदि उपस्थित थे।