प्रस्तुति – सुरेन्द्र मारू इंदौर
श्रमणसंघीय प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनिजी म.सा. का जन्म 01-01-1954 को जन्म स्थान बड़ू गांव-मेड़ता सिटी,तह. पर्वतसर,जिला:नागौर,राज. में हुआ था । आपके गुरु आचार्य सम्राट श्री देवेन्द्र मुनिजी म.सा./ गुरूनी:महासती पुष्पावती जी म.सा., दादा गुरु परम्परा तथा शीर्ष गुरू गुरु पुष्कर परम्परा,आचार्य अमर सिंह जी म.सा. थे । वैराग्य काल: 2 वर्ष, दीक्षा तिथी और स्थान: 15-03-1965, गढ़ सीवाणा, दीक्षा पाठ-प्रदाता :उपाध्याय पुष्कर मुनिजी, शिष्य- साहित्य दिवाकर सुरेन्द्र मुनिजी । आपनेे साहित्य रत्न उपलब्धियां हासिल की । आपने धार्मिक अध्ययन: आगम स्त्रोत काव्य साहित्य, शैक्षणिक योग्यता एम.ए., काव्यतीर्थ, पी.एच. डी. (1) आचार्य देवेन्द्र मुनि अध्ययन अवदान,आगरा विश्व विद्यालय (2) जैन साहित्य में श्रीकृष्ण,हिन्दी साहित्य सम्मेलन इलाहबाद। आपने क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश,दिल्ली आदि क्षैत्रों में विहार किया है ।
आपकी प्रेरणा से संचालित धार्मिक संस्था
1.नवकार तीर्थ,दिल्ली 2.पुष्कर पावनधाम, सेमटाल, गौशाला, हॉस्पिटल, स्थानक आदि।
तप आराधनाएं :बेला, तेला,अठाई मौन,ध्यान साधना शिविर।