मध्यप्रदेश के पहले सुसवाणी माताजी भव्य मंदिर में चढ़ावे की जाजम

19 फरवरी को रतलाम में होगा विशेष धार्मिक आयोजन

जावरा (अभय सुराणा) । मध्यप्रदेश में मां सुसवाणी माताजी के पहले भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का नया और प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष लालचंद सुराणा (श्री सुसवाणी माताजी सोनाणा खेतलाजी धाम) ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में निर्माणाधीन मां सुसवाणी माताजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न होगी।

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व चढ़ावे की जाजम

इसी क्रम में, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व चढ़ावे की जाजम का आयोजन
19 फरवरी 2026, गुरुवार को करमदी रोड स्थित मंदिर परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन चढ़ावे में भाग लेकर मां के चरणोंमें अपनी आस्था अर्पित करेंगे।

भक्ति संध्या में गूंजेंगे सुर

कार्यक्रम के दौरान भव्य भक्ति संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। भक्ति संध्या में मुंबई से पधार रहे सुप्रसिद्ध संगीतकार महेंद्र पोरवाल अपनी मधुर स्वर-लहरियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

सपरिवार सहभागिता का आह्वान

अध्यक्ष लालचंद सुराणा सचिव अभय सुराणा ने सुराणा के साथ ही शांतिलाल दुग्गड़ राजकुमार सुराणा विनय चंद सुराणा अशोक सुराना अभय सुराणा राजकमल दुग्गड़ आदि सदस्यों ने सुराणा दुग्गड एवं सांखला परिवार के सदस्यों के साथ ही सभी धर्म प्रेम बंधु जो इसमें आस्था रखते हैं।अनुरोध किया है कि सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आस्था का केंद्र बनने जा रहा है। आस्था का नया अध्याय मां सुसवाणी माताजी का यह भव्य मंदिर न केवल रतलाम बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का एक नया अध्याय जोड़ेगा। चढ़ावे की जाजम और भक्ति संध्या जैसे आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं की सहभागिता इसे और भी ऐतिहासिक बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *